कोल्डप्ले बैंड के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कॉन्सर्ट को लेकर जारी किया नोटिस
मालूम हो कि अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई।
गुजरात में भी होगा कॉन्सर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोल्डप्ले भारत में एक और शो करने जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि क्रिस मार्टिन 25 जनवरी, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। इस अटकल ने पूरे देश में नेटीजंस को बहुत उत्साहित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप, शहर में होटल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
Box Office Collection Report: 'गेम चेंजर' मंडे टेस्ट में पूरी तरह फेल, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का हाल
इन नियमों का करना होगा पालन
इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। इसमें कुछ नियम भी लिखे हैं। वे किसी भी रूप में बच्चों को स्टेज पर न लाएं। इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए।