रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। आज वेब सीरीज का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अभिनेत्री जबर्दस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं। देसी गर्ल के फैंस उनकी इस एक्शन पैक्ड सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले 'सिटाडेल' का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज का दूसरा ट्रेलर भी फैंस के सामने आ गया है। सामने आए लेटेस्ट ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
एक्शन और इमोशनंस से भरपूर ट्रेलर
रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ही सीरीज में एजेंट्स की भूमिका निभा रहे हैं। सामने आए इस नए ट्रेलर ने फैंस के बीच सीरीज की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। दरअसल, दूसरा ट्रेलर रिलीज किए गए पहले ट्रेलर से भी ज्यादा धमाकेदार है। एक्शन और इमोशनंस से भरपूर इस ट्रेलर में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन को उनका कोई करीबी धोखा देता है।
Priyanka-Parineeti: परिणीति-राघव से मिलने भारत पहुंचेंगी प्रियंका? एक्ट्रेस की मौजूदगी में हो सकता है रोका
विज्ञापन
फैंस ने बांधे प्रियंका की तारीफों के पुल
ट्रेलर में प्रियंका एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस करती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस सीटियां बजा रहे हैं। ट्रेलर ने सभी को दीवाना बना दिया है और सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रियंका की कड़ी मेहनत रंग लाई, वह हॉलीवुड की लीड में नजर आ रही हैं, हमें आप पर गर्व है प्रियंका।' वहीं दूसरा लिखा है, 'यह काफी कूल लग रहा, प्रियंका गजब ढा रही हैं। प्रियंका के एक्शन के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं।'
हर हफ्ते रिलीज होंगे एपिसोड
'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार जारी किए जाएंगे। सीरीज में मुख्य किरदार में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो एजेंट मेसन केन और नादिया सिंह की भूमिकाओं में हैं। सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों में रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें, इस वेब सीरीज का आधिकारिक हिंदी रीमेक राज और डीके बना रहे हैं, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Sonam Bajwa: सरहद पार पहुंची सोनम बाजवा की दीवानगी, PAK फैन के हाथ में अपने नाम का टैटू देख एक्ट्रेस हैरान