फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविल डेड: मर गए तो सिनेमा हॉल मुफ्त में करेगा अंतिम संस्कार

Wed, 08 May 2013 06:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉरर फिल्म में आमतौर यह चेतावनी अपने डिस्क्लेमर में चस्पा कर देती हैं कि इसे कमजोर दिल वाले न देखें। फिर भी बच्चों से लेकर बूढ़े तक वैसी फिल्में देखते हैं।
विज्ञापन


यूएस के एक सिनेमाघर ने इससे उलट काम किया है। उसने दर्शकों से अपील की है कि वह इस फिल्म को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा आएं।

मजेदार बात यह है कि सिनेमाघर का कहना है कि यह एक डरावनी फिल्म है। इसे देखते हुए आपकी मौत भी हो सकती है।

सिनेमाघर ने कहा है कि यदि फिल्म देखते हुए किसी दर्शक की मौत हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार का पूरा खर्चा सिनेमाघर उठाएगा।

सिनेमाघर इस फिल्म को दिखाने के लिए 5.5 पाउंड से लेकर 6.50 पाउंड तक की रकम वसूल कर रहा है।

यह मामला यूएस के एक सिनेमाघर का है। यहां पर अमेरिकन हॉरर फिल्म 'इविल डेड' चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन फिडे एलवर्ज ने किया है।

यह टिकट ही एक तरह का बीमा होगा, जिसके आधार पर सिनेमाघर उस मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार अपने खर्चे पर करेगा।

फिल्म में जेन लिवे और शिलोह फर्नाडीज ने मुख्य भूमिका निभायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें