कहां होगा प्रीमियर?
यह शानदार इवेंट मुंबई के लोअर परेल में स्थित 'फीनिक्स पैलेडियम के PVR आइकॉन IMAX' में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत में प्रीमियर की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
'द ओडिसी' की स्टार कास्ट
मैट डेमन फिल्म में ओडिसियस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऐनी हैथवे फिल्म में पेनेलोप का रोल कर रही हैं। टॉम हॉलैंड इस फिल्म में टेलीमैकस और जेंडया के किरदार का नाम एथेना है। चार्लीज थेरॉन फिल्म में कैलिप्सो की भूमिका निभा रहे हैं। रॉबर्ट पैटिनसन इस फिल्म में एंटिनस और लुपिता न्योंगो फिल्म में हेलेन ऑफ ट्रॉय के किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में किसके लिए शुभ रहा बुधवार, जानें आज का कलेक्शन