फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Odyssey: नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त क्रेज, ओपनिंग डे मिस न हो, इसलिए फैन ने टाल दी फैमिली प्लानिंग

Thu, 16 Jul 2026 10:04 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टोफर नोलन की मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ 18 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज को तैयार है। बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस दिल थाम कर इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

फैन ने टाली दूसरे बच्चे की प्लानिंग

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ सिर्फ दर्शकों में उत्साह ही नहीं जगा रही, बल्कि लोग इसके लिए अलग-अलग तरीके भी अपना रहे हैं। अमेरिका की एक फैन ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरे बच्चे की प्लानिंग इसलिए टाल दी, ताकि वह फिल्म के ओपनिंग डे की IMAX 70mm स्क्रीनिंग मिस न करें। इससे पता चलता है कि इस फिल्म के लिए फैंस कितनी हद तक जा रहे हैं।

द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को मिस नहीं करना चाहते फैंस 
कैलिफोर्निया की 29 साल की एंबर कॉनाघन ने वैरायटी को बताया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी फैमिली प्लानिंग कुछ समय के लिए टाल दी, ताकि वह 17 जुलाई को ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग देख सकें।

एंबर ने कहा, ‘मेरी एक दोस्त पिछले साल प्रेग्नेंट हुई थी और उसने मुझसे कहा, ‘अब तुम्हें भी अपना दूसरा बच्चा प्लान करना चाहिए।’ लेकिन मैंने कहा, ‘नहीं, मुझे कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा, नहीं तो यह ‘द ओडिसी’ के बहुत करीब हो जाएगा।’ 

द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे शहर फिल्म देखने जा रहे दर्शक
एंबर अकेली ऐसी फैन नहीं हैं जो इस फिल्म के लिए अलग तरीके अपना रही हैं। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग ‘द ओडिसी’ को IMAX 70mm में देखने के लिए दूसरे शहरों तक की फ्लाइट बुक कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस ने टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट क्रैश और लंबी कतारों का भी सामना किया।

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' का रिव्यू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऐसी है ‘द ओडिसी’ की कहानी 
‘द ओडिसी’ होमर की 'द ओडिसी' पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है। 

ये भी पढ़ें- Ramayana: ‘रामायण’ के ट्रेलर को मिली हरी झंडी, 4 मिनट से ज्यादा लंबा होगा वीडियो; CBFC से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 'द ओडिसी' दुनिया भर में 18 जुलाई को और भारत में एक दिन पहले रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें