फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Odyssey Collection: ‘द ओडिसी’ का बड़ा धमाका, दुनिया भर में कमाए 9,609 करोड़; ‘द डार्क नाइट’ को छोड़ा पीछे

Sat, 08 Aug 2026 12:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey Box office Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर यानी 9 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इस साल यह मुकाम हासिल करने वाली 5वीं फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
द ओडिसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ अब बॉक्स ऑफिस पर 9 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ तीन हफ्तों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। खास बात यह है कि यह कामयाबी ऐसे समय में आई है जब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। 

तीन हफ्तों में पार किया 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा

विज्ञापन

तीन हफ्तों के बाद ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में 429.6 मिलियन डॉलर और ओवरसीज 578.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.009 बिलियन डॉलर यानी 9,609 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

इसके साथ ही इस फिल्म ने नोलन की 2008 की सुपरहिट ‘द डार्क नाइट’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1.008 बिलियन डॉलर कमाए थे। अब ‘द ओडिसी’ नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। इसका अगला लक्ष्य ‘द डार्क नाइट राइजेज’ का कलेक्शन है, जाे 1.081 बिलियन डॉलर है।

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X

स्पाइडर-मैन की टक्कर के बावजूद शानदार कमाई
‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले ही हफ्ते में 500 मिलियन डॉलर (4762 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली थी। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी।

जब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हुई, तब तक ‘द ओडिसी’ 800 मिलियन डॉलर (7619 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमा चुकी थी। हालांकि स्पाइडर-मैन की जबरदस्त ओपनिंग का असर ‘द ओडिसी’ की कमाई पर पड़ा।

तीसरे वीकेंड में फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 51 मिलियन डॉलर (485 करोड़ रुपये) कमाए, जो पिछले वीकेंड के 90 मिलियन डॉलर ((857 करोड़ रुपये)) से कम थे। ओवरसीज मार्केट में भी स्पाइडर-मैन ने ज्यादा स्क्रीन ले लीं, जिससे ‘द ओडिसी’ को नुकसान हुआ। हालांकि IMAX स्क्रीन पर मजबूत पकड़ की वजह से फिल्म अब भी टिके रहने में सफल रही है।

विज्ञापन

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द ओडिसी’ की कहानी और स्टारकास्ट
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’, जो होमर की ग्रीक कविता पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है। 

इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे हैं। 

ये भी पढ़ें- Toxic: कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें