फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड के सुपरमैन क्रिस्टोफर डेनिस का 52 साल की उम्र में निधन

Thu, 07 Nov 2019 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टोफर डेनिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हॉलीवुड के सुपरमैन क्रिस्टोफर डेनिस का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। डेनिस शनिवार को सैन फर्नांडो घाटी में मृत पाये गए। जानकारी के मुताबिक उनका शरीर एक बिन में सिर के बल लेटा हुआ पाया गया जो कपड़ों के दान के लिए उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन


जांचकर्ताओं का मानना है कि क्रिस्टोफर पिछले कुछ समय से बेघर थे। जिस वक्त उनका निधन हुआ शायद वह अपने लिए कपड़े इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे। उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा की खबर सामने नहीं आई है।

उन्हें सुपरमैन के रूप में फिल्म हॉलीवुड बुलेवार्ड से फैंस को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। उनके निधन के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। डेनिस ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे। एक समय में स्टार माने जाने वाले डेनिस इन दिनों पाई पाई के मोहताज हो गए थे। उनके पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें