वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज में म्यूजिक और साउंडट्रेक के मुखिया मिशेल लीब ने फिल्म में गाने के लिए क्रिस्टीना से संपर्क किया था। उन्होंने बताया, 'क्रिस्टीना इस वक्त की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। जब उन्होंने एक एनिमेटेड फिल्म के लिए 'रिफ्लेक्शन' गाना गाया था, तब वह सिर्फ 16 साल की थीं, और उन्हें कोई नहीं जानता था। जैसा कि आप जानते हैं कि 'मूलान' का एक्शन वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। क्रिस्टीना ने इस फिल्म में 'रिफ्लेक्शन' गीत को एक नया रूप दिया है, और एक नए गीत 'लॉयल ब्रेव ट्रू' पर प्रस्तुति दी है।'
अंग्रेजी गीतों की गायिका क्रिस्टीना एगुलेरा ने बताया के फिल्म 'मुलान' और गाना 'रिफ्लेक्शन' उन्हें इत्तेफाक से मिल गए। उन्होंने कहा, 'इस बेहतरीन फिल्म के साथ वापसी करने में मुझे बड़ी खुशी हो रही है। यह फिल्म हमें समय की कसौटी पर खरा उतरना सिखाती है। साथ ही यह हमें बताती है कि खुद के प्रति सच्चे कैसे बनें? अपने आप को कैसे पहचानें, और कैसे निडर बनें?' बता दें कि फिल्म 'मूलान' निकी कैरो के निर्देशन में बनी चीन के एक काल्पनिक योद्धा की कहानी है। भारत में यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
पढ़ें: फरहान और रितेश ने ओटीटी पर बदला पाला, अब नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे ये दो मेगा बजट सीरीज