फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने भारत आएंगे एवेंजर्स सीरीज के ‘थॉर’, भारत में करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Wed, 09 Oct 2019 07:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
thor
विज्ञापन
मार्वेल कॉमिक्स की एवेंजर्स सीरीज फिल्मों का निर्देशन करके चर्चा में आई रूसो ब्रदर्स की जोड़ी इन दिनों बतौर निर्माता एक फिल्म 'ढाका' बना रही है। फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ का लीड रोल है और इसकी काफी सारी शूटिंग भारत में भी हुई है।
विज्ञापन


क्रिस हेम्सवर्थ एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में काल्पनिक ग्रह असरगार्ड के देव पुरुष थॉर का किरदार करते रहे हैं औऱ उनकी लोकप्रियता में इस किरदार ने काफी इजाफा किया है। एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज से पहले अमर उजाला से बातें करते हुए क्रिस ने भारत के मुंबई और अहमदाबाद में अपने शूटिंग अनुभवों के बारे में विस्तार से बात की थी। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि क्रिस जल्द ही फिर से भारत आने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ढाका के पोस्ट प्रोडक्शन के समय कुछ दृश्य ऐसे सामने आए हैं, जिनके लिए दोबारा शूटिंग की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी सिलसिले में क्रिस दिवाली के तुरंत बाद भारत में होंगे और सर्दियों की आबोहवा में अपनी फिल्म ढाका के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से करेंगे। क्रिस का भारत दौरा काफी गोपनीय रखा जा रहा है लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए भारत में काम देखने वालों ने आवश्यक अनुमति हासिल करने के लिए सरकारी एजेंसियों के दफ्तरों में भागदौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मां के इस कदम से अमिताभ का नाम होने वाला था इंकलाब, जानें क्या है पूरा किस्सा ?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें