फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस हेम्सवर्थ का भारतीय फैंस को संदेश, हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुआ था टूर

Mon, 06 Apr 2020 11:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Extraction - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर से अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीतने वाले हैं। उनकी फिल्म एक्सट्रैक्शन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि पूरी दुनिया में महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस की वजह से क्रिस हेम्सवर्थ अपनी इस फिल्म का प्रमोशन सोशल मीडिया के जरिए कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ही उन्होंने भारत आकर एक्सट्रैक्शन का प्रमोशन करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वह भारत नहीं आ सके। दरअसल नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर क्रिस हेम्सवर्थ का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह भारतीय दर्शकों के लिए एक्सट्रैक्शन का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन


वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने भारतीय फैंस से नमस्ते करते हुए कहा, 'मैं क्रिस हेम्सवर्थ, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मैं भारत आने के लिए बहुत उत्साहित हूं और फिल्म का जश्न मनाना चाहता हूं, जहां पर इसकी शूटिंग हुई है। आपके देश में फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान का समय काफी अच्छा रहा और इसलिए मैं वापस आने के लिए काफी उत्साहित हूं।'

वीडियो में क्रिस हेम्सवर्थ ने आगे कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में इस वक्त क्या हो रहा है। आपकी तरह मैं भी घर पर ही हूं। मैं जानता हूं कि यह समय किसी के लिए भी सही नहीं है। इसलिए मैं कुछ शेयर करना चाहता था। उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। इसके बाद उन्होंने बताया कि एक्सट्रैक्शन का ट्रेलर 7 अप्रैल यानी मंगलवार को रिलीज होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग भारत में भी हुई है।
विज्ञापन

 

इस फिल्म की कहानी कालाबाजारी करने वाले एक निडर व्यक्ति टाइलर रेक की है जो एक अपहृत बच्चे को छुड़ाने में पूरी जान लगा देता है। भारतीय दर्शकों के लिए यह इस महीने की बहुप्रतीक्षित फिल्म है क्योंकि इस फिल्म में उनका चहेते स्टार थॉर यानी क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म को एवेंजर्स के निर्देशक जो रूसो ने लिखा है और सैम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 24 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें