अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन ने खुलासा किया है कि उन्हें ये बात बताने में कई शर्म नहीं है कि जब वह 15 साल की थीं तो मां ने उनके शराबी पिता की हत्या कर दी थी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शार्लीज थेरॉन ने हाल ही में अपनी फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में बात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ये घटना जून 1991 की है। जब मैं केवल 15 साल की थीं।' शार्लीज थेरॉन के अनुसार उनके पिता को शराब की लत थी। वह अपने पिता को बस इसी लत की वजह से ही जानती हैैं। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पिता हर समय बीमार रहते थे और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शराब पीने में निकाल दी थी। ये स्थिति मेरे परिवार के लिए काफी परेशानी से भरी थी।'
अपनी मां के साथ हुई घटना को याद करते हुए शार्लीज थेरॉन ने कहा है कि, 'जब ये घटना हुई तो मेरे पिता चलने की हालत में नहीं थे। मैं और मेरी मां अपने बैडरूम में थे और हम दोनों दरवाजे बंद कर दिया और उनके पीछे खड़े हो गए थे ताकि मेरे पिता हमारे बैडरूम का दरवाजा ना खोल सकें। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं खोल पाये तो उन्होंने दरवाजे में गोली के चला दी। उन्होंने दरवाजे पर तीन फायर मारे। शुक्र है कि तीनों में से एक भी गोली मुझे या मेरी मां को नहीं लगी।
इसके बाद आत्मरक्षा के लिए मेरी मां ने पिता को गोली मार दी। गौरतलब है कि उनके पिता द्वारा तीन गोलियां चलाने के बाद मां ने उन पर गोली चलाई थी। कोर्ट ने इस हत्या को आत्मरक्षा करार दिया था। आपको बता दें कि शार्लीज थेरॉन ने हॉलीवुड की मॉन्स्टर, द लाइफ एंड डेथ ऑफ पीटर सेलर्स और हैनकॉक जैसी फिल्मों में काम किया है।