'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ट्रिलॉजी', 'एलियन' के अभिनेता इयान होल्म (Ian Holm Dies) का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे। इयान ने अपने सगे संबधियों के बीच अस्पताल में अंतिम सांस ली। इयान जाने माने अभिनेता थे। उनके अभिनय की वजह से ही उन्हें साल 1981 में फिल्म Chariots of Fire के लिए ऑस्कर में नामांकन मिला था।
इयान होल्म के परिवार की तरफ से आए बयान में बताया गया कि यह बहुत दुख की बात है कि शुक्रवार की सुबह इयान होल्म का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। आकर्षक, दयालु और प्रतिभाशाली शख्स को हम सभी बहुत याद करेंगे।
बात करें एक्टर के करियर कि तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रॉयल शेक्सपियर कंपनी के साथ स्टेज वर्किंग से की। साल 1979 में फिल्म 'एलियन' में एंड्रॉइड ऐश के रूप में चुने जाने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। वह रॉयल शेक्सपियर कंपनी के लंबे समय से सदस्य थे।
पढ़ें-
15 जुलाई से खुल सकते हैं एएमसी थियेटर्स, Mulan और Tenet दिखाने की तैयारी