फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने टीवी पर बैन की 'द डैनिश गर्ल', कहा - बच्चों के लिए सही नहीं है फिल्म

Sun, 26 Mar 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
The Danish Girl
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' से हनुमान चालीसा को म्यूट करने के लिए सेंसर बोर्ड को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब सेंसर बोर्ड ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कदम उठाया है। सेंसर बोर्ड ने ऑस्कर नॉमिनेटिड फिल्म 'द डैनिश गर्ल' को टीवी पर दिखाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


सोनी चैनल इस फिल्म को 26 मार्च को इंडिया में प्रसारित कर रहा था। लेकिन उससे दो दिन पहले ही सेंसर बोर्ड ने चैनल को नोटिस भेजकर फिल्म ना दिखाने के लिए कहा। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म का प्लॉट कॉन्ट्रोवर्शियल है। सेंसर बोर्ड के एक मेंबर का इसपर कहना है, 'यह सब्जेक्ट बच्चों के ठीक नहीं है। ये एक ऐसे आदमी की कहानी है जो औरत बनना चाहता है। ये काफी सेंसेटिव सब्जेक्ट है और इसको एडिट भी आखिर कैसे किया जाए।'

सेंसर बोर्ड के नोटिस के बाद चैनल ने ट्वीट कर लोगों को इस बारे में जानकारी दी। 'द डैनिश गर्ल' इंडिया में पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया था। इसे जीरो कट के साथ रिलीज करने पर सेंसर बोर्ड ने कहा था कि इससे फिल्म का सार खत्म हो जाएगा। लेकिन अब टीवी पर दिखाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस मुद्दे पर बनी है फिल्म

The Danish Girl
'द डैनिश गर्ल' 2015 की ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म है जिसका निर्देशन टॉम हूपर ने किया है। फिल्म इसी नाम से बनी नॉवेल के उपर आधारित थी।

फिल्म एक ऐसे दंपत्ति की कहानी है जिसमें पति सेक्स चेंज ऑपरेशन करा औरत बनना चाहता है। फिल्म में पति का रोल एड्डी रेडमेन ने निभाया है। वहीं पत्नी का किरदार एलिसिया विकेंदर ने प्ले किया है। एलिसिया को अपने रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था साथ ही फिल्म भी बेस्ट कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें