एंजेलिना जोली ने क्या पहना? ब्रैड पिट को क्या पसंद है? किम को किस बात पर गुस्सा आता है?... वगैरह-वगैरह। सेलिब्रिटीज के बारे में अक्सर इन बातों पर खूब चर्चा होती है।
बात अगर कहीं रह जाती है, तो वो ये कि एक अलग तरह की जिंदगी जीने वाले ये सेलिब्रिटीज जिंदगी के बारे में क्या सोचते हैं? इस बार जानते हैं दुनिया भर में अपने हुनर से मशहूर इन सेलिब्रिटीज की फिलॉसफी के बारे में-
दर्द और तकलीफ वो खिड़कियां हैं, जिनको पार करके ही हम जिंदगी की मंजिल को पा सकते हैं। जब तक कोई इंसान तकलीफ से नहीं गुजरता, गलतियों से नहीं सीखता, तब तक उसे जिंदगी का रास्ता नहीं मिलता है। यही जिंदगी है। (एंजेलिना जोली)
अगर आप अपना आज अच्छा बनाते हैं, तो आपकी जिंदगी खुद-ब-खुद अच्छी बनेगी। मेरे जीवन का यही नजरिया है। मैं इसे स्वीकार करता हूं और यही मुझे उन्नति की ओर ले जाता है। (ब्रैड पिट)
जिंदगी में कई बातें अहम होती हैं। मेरे हिसाब से पहली चीज, जो अहम है वह है दोस्तों और परिवार के प्रति ईमानदार होना। दूसरी बात है आप जिस तरह के इंसान हैं, उसी तरह के रहना और अपनी सेहत व भावनाओं का पूरा ख्याल रखना (एमा स्टोन)
जिंदगी में खुश रहने और आगे रहने का एक सरल सा सूत्र है। आप जो कुछ भी कर सकते हैं उसे बेहतर तरीके से करें। अगर आप सच में ऐसा करते हैं तो देखिएगा, जिंदगी में खुशी खुद चलकर आएगी। (लियोनार्डो डी कैपरियो)
अगर कभी मुझे ऐसा लगा कि मैं अच्छी नहीं दिख रही हूं, तो मैं दुखी होकर हाथ पर हाथ धरे घर नहीं बैठी रहूंगी। उसी पल मैं ये सोचूंगी कि इसे सही करने के लिए क्या किया जा सकता है। मैं खुद कोे प्रोत्साहित करूंगी, जिससे मेरी जिंदगी बेहतर हो। (किम करदशियां)