अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने 6 जुलाई को पेरिस कॉउचर फैशन वीक में अपने लुक, खूबसूरत ड्रेस के जरिए महफिल ही लूट ली। वह भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा के ऑटम/विंटर 2026-27 फैशन वीक में गेस्ट की लिस्ट में सबसे आगे बैठी थीं। उनके साथ भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी नजर आईं।
आइवरी कलर के कस्टम कॉर्सेट गाउन में दिखीं कार्डी बी
इस शो के लिए कार्डी बी ने राहुल मिश्रा के लेटेस्ट कलेक्शन 'देवी: द इटरनल म्यूज' का एक गाउन पहना था। यह आइवरी कलर का कस्टम कोर्सेट गाउन था। यह खूबसूरत गाउन प्राचीन भारतीय मंदिरों की नक्काशी और मूर्तियों से इंस्पायर था।
गाउन के साथ कार्डी बी ने कैसी ज्वेलरी पहनी थी?
इस गाउन में राहुल मिश्रा की खास कारीगरी दिखी उन्होंने कमर पर बारीक मोतियों की डिटेलिंग की थी। कार्डी बी ने भी अपने लुक को अलग बनाने के लिए मांग-टीका और बड़े शोल्डर-डस्टर ईयररिंग्स पहने थे। ईशा अंबानी भी इसी तरह की ड्रेस पहने नजर आईं। वह भी फैशन वीक में कार्डी बी के पास ही बैठी थीं। कार्डी बी ने गाउन लुक में कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मैं सिर्फ राजकुमारी जैसा ट्रीटमेंट ही स्वीकार कर रही हूं। राहुल मिश्रा क्या शानदार शो था, शुक्रिया।’