फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैप्टन मार्वल' का ट्रेलर रिलीज, पहली सुपरहीरोइन को किया गया लॉन्च

Wed, 19 Sep 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड का मार्वल स्टूडियो अपनी खास फिल्मों की वजह से पूरी दुनिया में चर्चित है। इसकी हर एक फिल्म का दूसरी फिल्म से खास संबंध होता है। हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' इसकी सबसे मशहूर और सफल फिल्मों में से एक बन चुकी हैं। इसकी खास वजह है कि इस फिल्म में मार्वल स्टूडियो के सभी सुपरहीरो एक साथ होना है। इसी कड़ी में मार्वल ने अपने एक और पहली महिला सुपरहीरो को भी लॉन्च कर दिया है। जी हां, लंबे समय से चर्चा में चल रही मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'कैप्टन मार्वल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


रिलीज होते ही दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आ रहा है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक 'कैप्टन मार्वल' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है। फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ब्री लार्सन 'कैप्टन मारवल' की भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में वह सुपरपावर से लैस एक महिला सुपरहीरो लग रही हैं। बताया जा रहा है कि 'कैप्टन मार्वल' बीते दिनों रिलीज हुई मार्वल स्टूडियो की ही फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' की ही एक हिस्सा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस फिल्म की 'कैप्टन मार्वल' 'एवेंजर्स' के चौथे सीक्वल में भी नजर आएगी। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ब्री लार्सन मारवल स्टूडियो की पहली लेडी सुपरहीरो हैं। 'कैप्टन मार्वल' के मेकर्स की मानें तो इस फिल्म में 90 दशक के दौर को दिखाया जाएगा। फिल्म में ब्री लार्सन का आक्रामक और गुस्सैल अंदाज देखने को मिलेगा।

फिल्म 'कैप्टन मार्वल' में ब्री लार्सन के अलावा सैमुअल एल जैक्सन और जूड लॉ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म से जुड़े सभी किरदारों के फिल्म में फर्स्ट लुक को रिलीज किया गया था। जो मार्वल के फैंस को काफी पसंद आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अन्ना बोडेन कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें