कान फिल्म फेस्टिवल से वायरल हुआ कथित कपल
- फोटो : इंस्टाग्राम@festivaldecannes
कान फिल्म फेस्टिवल में बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है। साथ ही कई एक्ट्रेसेस के लुक भी चर्चा में रहते हैं। इस फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक एक्टर, एक हीरोइन को गोद में उठाता और बाद में दोनों डांस करते हैं। इवेंट में मौजूद हर फोटोग्राफर्स का ध्यान यह कथित कपल अपनी तरफ खींच लेता है।
रोमांटिक डांस करते नजर आए कथित कपल
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शनिवार को एक कथित सेलेब्रिटी कपल नजर आया। काले रंग के गाउन में एक्ट्रेस दिलकश लग रही थीं। वहीं एक्टर ने ब्लैक सूट पहना था। दाेनों साथ में रेड कारपेट पर आए। इसके बाद अचानक एक्टर ने अचानक से हीरोइन के साथ डांस करना शुरू कर दिया। फिर हीरोइन को गाेद में उठा लिया। रेड कारपेट एरिया की सीढ़ियों पर वह हीराेइन को गोद में उठाए चलते रहे।
शरमाती दिखीं एक्ट्रेस, लगने लगी अफेयर की अटकलें
जब एक्टर ने हीरोइन को गोद में उठाया और फोटोग्राफर्स को पोज दिए तो हीरोइन बहुत शरमा गईं। वह हाथों से अपना चेहरा छुपाती दिखीं। इन सभी बातों के बार इस कथित कपल के अफेयर को लेकर अटकलें लगने लगीं। दोनों ने जिस तरह से एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर किया है, उससे साफ पता चलता है कि इनके बीच कुछ खिचड़ी तो पक रही है।