फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: कान समारोह में रो पड़े विन डीजल, पॉल वॉकर को याद कर हुए भावुक; बोले- हर स्क्रीनिंग में वो पास होता है

Thu, 14 May 2026 10:05 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में विन डीजल अपने साथी कलाकार पॉल वॉकर को याद करके भावुक हो गए हैं। उन्होंने उनके बारे में कई खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन
विन डीजल, पॉल वॉकर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

79वां कान फिल्म फेस्टिवल में कई फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। हॉलीवुड एक्टर विन डीजल भी 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस' की स्टार कास्ट के साथ यहां पहुंचे। समारोह में उनकी चर्चित 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। 
विज्ञापन


स्क्रीनिंग के बाद रो पड़े विन डीजल
इसकी स्क्रीनिंग पर जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों की ओर से स्टैंडिंग ओवेशन मिला, वहीं दूसरी तरफ विन डीजल भावुक हो गए। वो फिल्म में अपने साथी कलाकार रहे दिवंगत एक्टर पॉल वॉकर को याद करके रो पड़े। पॉल और विन ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की कई में साथ काम किया था।
 

पॉल को याद कर कही ये बात
पॉल वॉकर के बारे में बात करते हुए विन डीजल ने कहा, 'इस फिल्म को देखना मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि इस फिल्म में ऐसे कई पल हैं जिन्हें आप सिर्फ देखते हैं, लेकिन मैं उन्हें अलग नजरिए से देखता हूं। इस फिल्म के हर प्रीमियर में पाॅल वॉकर मेरे आस-पास ही कहीं होते हैं। वह मेरे साथ चलते हैं।' 
डीजल की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। इसके बाद वहां मौजूद पॉल वॉकर की बेटी मीडो वॉकर ने अभिनेता को गले लगाया।

कब रिलीज हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस'
बता दें कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की पहली फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें विन डीजल और पॉल वॉकर अहम किरदारों में थे। यह एक्शन फिल्म बाद में हॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजियों में से एक बन गई। इसने दुनिया भर में 7 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की। अब तक इस सीरीज की 11 फिल्में (10 मुख्य फिल्में + 1 स्पिन-ऑफ) रिलीज हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'फास्ट फॉरएवर'? 
सीरीज की 12वीं और आखिरी फिल्म का टाइटल 'फास्ट फॉरएवर' रखा गया है। लुइस लेटरियर इसका निर्देशन कर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट 17 मार्च, 2028 तय की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें