फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी 'बुलेट ट्रेन', तीन साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ब्रैड पिट

Wed, 27 Jul 2022 03:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'थॉर लव एंड थंडर' की नीति को अपनाते हुए 'बुलेट ट्रेन' के मेकर्स ने फिल्म को भारत में यूएस से एक दिन पहले रिलीज करने का एलान कर दिया है।  
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ब्रैड पिट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार ब्रैड पिट हॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी ख्याति देश-विदेश में फैली हुई है। पिट ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों मे काम करके अपने फैंस का मनोरंजन किया है। ब्रैड पिट एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तीन साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म 'बुलेट ट्रेन' से वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी में एक ट्विस्ट है, जिससे उनके सभी फैंस बहुत खुश हो जाएंगे। जी हां, 'थॉर लव एंड थंडर' की नीति को अपनाते हुए 'बुलेट ट्रेन' के मेकर्स ने फिल्म को भारत में यूएस से एक दिन पहले रिलीज करने का एलान कर दिया है।  

विज्ञापन

भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म
भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बढ़ती पॉपुलैरिटी और पिछली फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' को मिली सफलता को देखते हुए 'बुलेट ट्रेन' के मेकर्स ने भी इसे अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज करने की घोषणा कर दी है। यह बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म अमेरिका से एक दिन पहले यानी 4 अगस्त, 2022 को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म को भारत में प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने ली है।

उपन्यास पर आधारित है फिल्म
ब्रैड पिट की फिल्म 'बुलेट ट्रेन' के निर्देशन की कमान 'डेडपूल 2' और 'हॉब्स एंड शॉ' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक डेविड लीच के हाथ में हैं। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म लेखक कोटारो इसाका के जापानी उपन्यास 'मारिया बीटल' पर आधारित है।
विज्ञापन

ये होगी फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में पिट एक अनुभवी हत्यारे, लेडीबग का किरदार निभा रहे हैं। वह अपना यह आपराधिक जीवन छोड़ना चाहता है, लेकिन टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस इकट्ठा करने के लिए अपने हैंडलर मारिया बीटल द्वारा इस पेशे में द्वारा वापस खींच लिया जाता है। 'बुलेट ट्रेन' में ब्रैड पिट के अलावा जॉय किंग, माइकल शैनन, आरोन टेलर-जॉनसन, लोगन लर्मन, ब्रायन टायरी हेनरी, एंड्रयू कोजी, बैड बनी, हिरोयुकी सनाडा और सैंड्रा बुलॉक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें