फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तारी मामले में नया खुलासा, पुलिस ने साझा की बड़ी जानकारी; वीडियो भी आया सामने

Fri, 22 May 2026 12:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Britney Spears Arrest Case: हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को ड्रग्स और शराब के नशे में गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने इस केस में बड़ा अपडेट शेयर किया है। 
 
विज्ञापन
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च महीने में हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की गिरफ्तारी चर्चा में रही। इस मामले में उन्होंने कोर्ट के चक्कर भी काटे। हाल ही में जारी एक पुलिस रिपोर्ट में इस घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने नई जानकारी में क्या बताया? 

पुलिस रिपोर्ट और पीपल्स मैगजीन को मिले एक वीडियो के मुताबिक 4 मार्च को कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पॉप स्टार को नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में रोका गया था। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वह बेतुकी बातें कर रही थीं। सिंगर के मूड में अचानक और जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहे थे। 

विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पक्ष में क्या कहा?  
पुलिस की बात से उल्ट ब्रिटनी का पक्ष बिल्कुल अलग है। उनसे जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सिंगर ने करीब छह घंटे पहले सिर्फ एक मिमोसा (शराब वाला ड्रिंक) पिया था। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के मामले में उनका लेवल 10 में से 0 था। जबकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान ब्रिटनी स्पीयर्स ने ऑफिसर्स को अपने घर पर खाना बनाकर खिलाने की भी पेशकश की।
एक वीडियो में उन्होंने पुलिस वालों से कहा, ‘आप मेरे घर आ सकते हैं। मैं आपके लिए खाना या जो कुछ भी आप चाहें बनाकर खिलाऊंगी। मेरे घर में एक स्विमिंग पूल भी है।’ 
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटनी स्पीयर्स का दो बार ब्रेथलाइजर टेस्ट किया गया, इसमें उनका अल्कोहल लेवल .05 और .06 पाया गया। ये दोनों ही कैलिफोर्निया की कानूनी सीमा .08 से कम थे। हालांकि, ड्रग पहचान के लिए किए गए एक टेस्ट में पाया गया कि वह दिमाग को उत्तेजित करने वाली दवा ले रही थीं। 
पुलिस रिपोर्ट के मुताबकि सिंगर के पर्स में Adderall की एक बोतल भी मिली, जो उन्हें डॉक्टर द्वारा लिखी नहीं गई थी। जबकि ब्रिटनी स्पीयर्स से जुड़े अधिकारियों को बताया कि उन्होंने 200 मिली ग्राम Lamictal ली थी और Adderall का इस्तेमाल वह एनर्जेटिक बने रहने के लिए करती हैं।

रिहैब भी जा चुकी हैं सिंगर
ब्रिटनी स्पीयर्स को 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तेज रफ्तार और गलत ढंग से गाड़ी चलाने के लिए रोका गया था। पुलिस ने बताया कि वह नशे में लग रही थीं। इसी संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया गया और वेंचुरा काउंटी जेल ले जाया गया। अगले ही दिन सिंगर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बाद में पुलिस ने अपनी जांच पूरी की। इसी केस में कोर्ट में उनकी पेशी भी हुई। बाद में ब्रिटनी स्पीयर्स के प्रतिनिधि ने बताया कि गिरफ्तारी के एक महीने बाद सिंगर नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए रिहैब में भर्ती हुईं।

विज्ञापन

90 के दशक की पॉप आइडल रहीं सिंगर ब्रिटनी
ब्रिटनी स्पीयर्स की बात करें तो वह एक अमेरिकन सिंगर हैं। उन्हें प्रिंसेस ऑफ पॉप म्यूजिक कहा था। 90 के दशक में वह सबसे ज्यादा सुनी जानी वाली सिंगर थीं। आज भी उनके गाने काफी पसंद की जाते हैं। स्टेज पर भी उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आता था। कई कंट्रोवर्सी से भी ब्रिटनी घिरी रहीं। एक समय ऐसा आया जब वह हॉलीवुड और पॉप म्यूजिक की दुनिया से दूर हो गईं। अब गिरफ्तारी की वजह से वह फिर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें