फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स को हुई एक दिन की जेल, कबूला अपना जुर्म; अदालत ने आदेश में कही ये बात; जानें पूरा मामला

Tue, 12 May 2026 11:14 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। उनकी पसंदीदा गायिका को अदालत ने जेल की सजा सुनाई है। जानिए किस मामले में सिंगर को हुई सजा…
विज्ञापन
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘प्रिंसेस ऑफ पॉप’ कही जाने वाली अमेरिकन सिंगर-परफॉर्मर ब्रिटनी स्पीयर्स एक कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। ब्रिटनी ने साउथ कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले से जुड़े कम गंभीर आरोप में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद सिंगर को 12 महीने का प्रोबेशन और एक दिन के जेल की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट ने सजा के साथ दिए ये आदेश

विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने वकील माइकल ए गोल्डस्टीन के जरिए वेंचुरा काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अपना जुर्म कबूल किया। स्पीयर्स सुनवाई में मौजूद नहीं थीं, उनके वकील ने उनका प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वेंचुरा काउंटी कमिश्नर मैथ्यू नेमरसन ने ब्रिटनी स्पीयर्स को 12 महीने का प्रोबेशन और एक दिन की जेल की सजा सुनाई।

उन्हें जरूरी जुर्माना भरने, राज्य द्वारा निर्धारित तीन महीने के ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस (DUI) एजुकेशन प्रोग्राम को पूरा करने का भी आदेश दिया। इसके अलावा वीकली थेरेपी सेशल में भाग लेने और महीने में दो बार साइकेट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) से मिलने का भी आदेश दिया गया। मार्च में उनकी गिरफ्तारी के बाद अब उनके जुर्म कबूलने के बाद इस मामले को बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
नतीजे से संतुष्ट हैं ब्रिटनी, सुधार पर दे रहीं ध्यान
स्पीयर्स ने कैलिफोर्निया वाहन संहिता के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के कम गंभीर आरोप, जिसे आमतौर पर वेट रेकलेस के रूप में जाना जाता है, में अपना जुर्म कबूल किया। सुनवाई के बाद सिंगर के वकील गोल्डस्टीन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी किसी बात के लिए दोषी ठहराए जाने पर खुशी होती है।

लेकिन इन परिस्थितियों में इस मामले को पीछे छोड़कर मुझे लगता है कि हर कोई इस नतीजे से खुश है। हम जिला अटॉर्नी की प्रशंसा करते हैं कि उन्होंने ब्रिटनी द्वारा खुद की मदद के लिए उठाए जा रहे कदमों को पहचाना है। अब उनका ध्यान उनके स्वास्थ्य लाभ और आगे बढ़ने पर है।

हालांकि, अगर उन्हें दोबारा रोका जाता है, तो अधिकारी उनकी गाड़ी की चेकिंग कर सकते हैं कि उसमें ड्रग्स या शराब तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते उन पर शराब और कम से कम एक ड्रग लेकर गाड़ी चलाने के एक मामूली अपराध का आरोप लगाया गया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें