फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स की बढ़ी मुश्किलें, शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलने का लगा आरोप; क्या सिंगर को होगी सजा?

Fri, 01 May 2026 09:42 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Britney Spears Drugs And Alcohol Case Row: हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को कुछ वक्त पहले ड्रग्स और शराब के नशे में गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानिए, इस केस का नया अपडेट क्या रहा? 
 
विज्ञापन
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटनी स्पीयर्स हमेशा ही कंट्राेवर्सी का शिकार होती रही हैं। उन्हें ड्रग्स और शराब के नशे में गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को इस मामले में नया अपडेट सामने आया। वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने बताया कि 44 वर्षीय पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और कम से कम एक ड्रग के मिले-जुले नशे में गाड़ी चलाने आरोप लगा है। 
विज्ञापन


ब्रिटनी स्पीयर्स की तरफ से नहीं आया कोई जवाब 
ब्रिटनी स्पीयर्स के प्रतिनिधि को वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के ऑफिस ने ईमेल भेजकर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा। लेकिन अभी सिंगर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। साथ ही इस आपराधिक शिकायत में यह साफ तौर पर नहीं बताया गया है कि सिंगर पर किस तरह की शराब या ड्रग्स या कितनी मात्रा में इस्तेमाल करने का आरोप है।
इस मामले में सिंगर की कोर्ट में पेशी सोमवार के लिए तय की गई है। लेकिन प्रोसिक्यूटर्स ने बताया कि यह एक मामूली अपराध का आरोप है, ऐसे में उन्हें अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: भारत यात्रा की यादों में खोईं सिंगर रिहाना, दिलकश अंदाज पर फिदा हुए फैंस; पोस्ट कर लिखा- ‘यादगार अनुभवों…’
विज्ञापन

ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
दो महीने पहले गिरफ्तार हुई थीं ब्रिटनी स्पीयर्स 
ब्रिटनी स्पीयर्स को 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तेज रफ्तार और गलत ढंग से गाड़ी चलाने के लिए रोका गया था। पुलिस ने बताया कि वह नशे में लग रही थीं। इसी संदेह में उन्हें गिरफ्तार किया गया और वेंचुरा काउंटी जेल ले जाया गया। अगले ही दिन सिंगर को जमानत पर रिहा कर दिया गया। बाद में पुलिस ने अपनी जांच पूरी की। 
बाद में ब्रिटनी स्पीयर्स के प्रतिनिधि ने बताया कि गिरफ्तारी के एक महीने बाद सिंगर नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए रिहैब में भर्ती हुईं। 

90 के दशक की पॉप आइडल रहीं सिंगर ब्रिटनी
ब्रिटनी स्पीयर्स की बात करें तो वह एक अमेरिकन सिंगर हैं। उन्हें प्रिंसेस ऑफ पॉप म्यूजिक कहा था। 90 के दशक में वह सबसे ज्यादा सुनी जानी वाली सिंगर थीं। आज भी उनके गाने काफी पसंद की जाते हैं। स्टेज पर भी उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आता था। कई कंट्रोवर्सी से भी ब्रिटनी घिरी रहीं। एक समय ऐसा आया जब वह हॉलीवुड और पॉप म्यूजिक की दुनिया से दूर हो गईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें