ब्रिटिश गायिका वेरा लिन का गुरुवार को 103 साल की उम्र में निधन हो गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके 'वी विल मीट अगेन' और 'द वाइट क्लिफ्स ऑफ डोवर' जैसे गाने बहुत पसंद किए गए थे। वेरा लिन के निधन की खबर उनके परिवार ने दी। वो ईस्ट ससेक्स के डिचलिंग में रहती थीं। आखिरी वक्त में उनके पास केवल परिजन ही मौजूद थे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने वेरा लिन के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'वेरा लिन की आकर्षक जादुई आवाज ने हमारे देश में अंधेरे समय का उत्थान किया है। आने वाली पीढ़ियों के दिलों में उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।'
Dame Vera Lynn’s charm and magical voice entranced and uplifted our country in some of our darkest hours. Her voice will live on to lift the hearts of generations to come.