फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर एडेल पति साइमन से हुईं अलग, 2 साल पहले रिश्ते का किया था खुलासा

Sat, 20 Apr 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Adele - फोटो : social media
विज्ञापन
ब्रिटेन की मशहूर सिंगर एडेल अपने पति साइमन कोनकी से अलग हो गई हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एडेल ने एक ईमेल के जरिए साइमन से अलग होने की जानकारी दी है। वहीं एडेल के प्रवक्ता Benny Tarantini ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एडेल और उनके पार्टनर अलग हो गए हैं। 
विज्ञापन


लेकिन इन दिनों ने वादा किया है कि वह अपने बेटे को अलग रहते हुए बड़ा करेंगे। खबरों की मानें तो एडेल ने साल 2012 में बेटे Angelo को जन्म दिया था। गौरतलब है कि एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। 
विज्ञापन


आपको बात दें कि ब्रिटिश सिंगर एडेल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में एक एलबम के जरिए की थी। इस एलबम में कई गानें आज भी सुपरहिट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें