फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक बैंड द रोलिंग स्टोन्स ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी, कहा- अपनी रैलियों में हमारे गाने का इस्तेमान न करें

Mon, 29 Jun 2020 10:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोलिंग स्टोन्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ब्रिटिश रॉक बैंड द रोलिंग स्टोन्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। बैंड के तरफ से कहा गया कि अगर ट्रंप अपनी रैलियों में उनके गाने यू कैन ऑलवेज गेट गेट यू वॉन्ट का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


डेडलाइन को दिए गए बयान के मुताबिक, बैंड ने गाने का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अधिकार संगठन बीएमआई को नियुक्त किया है। रोलिंग स्टोन्स के आधिकारिक ट्विटर द्वारा रीट्वीट किया गया है कि "बीएमआई ने स्टोन्स की ओर से ट्रंप अभियान को सूचित किया है कि उनके गीतों का अनधिकृत उपयोग इसके लाइसेंस समझौते का उल्लंघन होगा।"

ट्वीट में आगे लिखा है, 'अगर डोनाल्ड ट्रंप इसकी अवहेलना करते हैं और गाने का इस्तेमाल जारी रखते हैं, तो उन्हें मुकदमा का सामना करना पड़ेगा। हमने उन्हें लाइसेंस नहीं दिया है।" बीएमआई की तरफ से कहा गया है कि ट्रंप के वकीलों की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में, रॉक संगीतकार टॉम पेटी के परिवार ने 20 जून को एक रैली में ट्रंप द्वारा उनके गीत, आई वॉट्स बैक डाउन के उपयोग पर एक पत्र जारी करते हुए रोक लगाने को कहा था। उनके परिवार ने ट्विटर पर एक खुला पत्र पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि दिवंगत गायक "कभी भी नफरत के अभियान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गीत को नहीं चाहेंगे"।
विज्ञापन


मशहूर निर्देशक केली एसबरी का निधन, 60 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें