फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहींं रहे हैरीपॉटर के हीरो एलन रिकमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरीपॉटर में प्रोफेसर स्नेप के किरदार से सबको अपना दीवाना बनाने वाले एलन रिकमैन की मौत हो गई। वो 69 साल के थे। ब्रिटिश अभिनेता एलन पिछले 30 साल से अंग्रेजी दर्शकों के चहेते थे। लेकिन हैरीपॉटर के रोल से उनको दुनियाभर में बेहद प्रसिद्धि मिली।
विज्ञापन


एलन रिकमैन पिछले काफी समय से कैसर से जूझ रहे थे। कैंसर की वजह से ही गुरूवार रात को उनकी मौत हो गई। उनके परिवार ने अभिनेता की मौत की पुष्टि की। परिवार के एक सदस्य के अनुसार, एलन ने अपने परिवार के लोगों के बीच अपनी आखिरी सांसे लीं। अंग्रेजी अखबार द गार्जियन ने उनकी मौत की खबर दी है।
विज्ञापन

मेहनत के दम पर बनाया एलन ने अपना मुकाम

21 फरवरी 1946 को जन्में एलन रिकमैन को विरासत में ना तो एक्टिंग मिली थी और ना ही कोई बड़ा नाम। उनके पापा और दादा फैक्टरी में काम करते थे। लेकिन एलन ने कुछ और ही ठाना हुआ था। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एलन ने थियेटर से अपना करियर शुरू किया।

थियेटर के साथ-साथ एलन रिकमैन ने टेलीविजन की तरफ भी रुख किया। शुरू में उन्होंने छोटे-छोटे रोल किए। लेकिन धीरे-धीरे उनके अभिनय का जादू सब पर चढ़कर बोलने लगा। वो लगातार पिछले तीन दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें