फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ब्रिटिश अभिनेत्री हिलेरी हीथ की मौत, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 11 Apr 2020 09:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hilary Heath - फोटो : social media
विज्ञापन

ब्रिटिश अभिनेत्री हिलेरी हीथ (Hilary Heath) का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वो 74 साल की थीं। हिलेरी हॉरर फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' (witchfinder general) के लिए जानी जाती हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, हिलेरी के बेटे एलेक्स विलियम्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलेक्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो पिछले हफ्ते से कोविड-19 से जूझ रही थीं। 

विज्ञापन

बता दें कि हिलेरी का जन्म इंग्लैंड के लीवरपूल में हुआ था। साल 1974 में हिलेरी ने टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी। 1989 में दोनों का तलाक हो गया।  1968 में हिलेरी ने मिशेल रीव्स (Michael Reeves) की फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। अभिनय से संन्यास लेने के बाद हीथ ने 'एन ऑफुली बिग एडवेंचर' (An Awfully Big Adventure, 1995) और 'नील बाय माउथ' (Nil by Mouth, 1997) जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन



कोरोना पीड़ितों के लिए जैकलीन ने शुरू की नई पहल, लाइव चैट पर पूछा कोविड-19 से जंग की दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें