फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के नामित जज पर एक और महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, व्हाइट हाउस अब भी कर रहा समर्थन

Mon, 24 Sep 2018 03:59 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Brett Kavanaugh
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शीर्ष अमेरिकी अदालत के लिए नामित जज ब्रेट कैवनाग को लेकर देश में हलचल बढ़ गई है। ब्रेट कैवनाग के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। सीनेट के डैमोक्रेट सदस्य इस आरोप की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस नए खुलासे के बाद सुप्रीम कोर्ट के जज पद पर कैवनाग की नियुक्ति पक्की करने की प्रक्रिया और मुश्किल हो सकती है। बता दें ब्रेट कैवनाग पहले से ही दो यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे हैं। कैवनॉग ने इस नए आरोप को सिरे से खारिज किया है। यह मामला 1980 का है।

वाइट हाउस अब भी कैवनाग के समर्थन में खड़ा है। वाइट हाउस की प्रवक्ता केरी क्यूपेक ने कहा, यह 35 साल पुराना, अपुष्ट दावा डैमोक्रेट्स की ओर से चलाया गया नया दुर्भावनापूर्ण अभियान है, जिसका मकसद एक भले आदमी को बदनाम करना है।
विज्ञापन


वहीं जज कैवनाग ने व्हाइट हाउस के जरिए जारी किए गए एक बयान में कहा, ‘35 साल पहले की यह कथित घटना कभी नहीं हुई। उस वक्त मुझे जानने वाले लोग जानते हैं कि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने ऐसा कहा भी है। यह दुर्भावनापूर्ण और स्पष्ट है।’ 

बता दें ब्रेट कैवनाग पर क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने यौन शोषण का पूर्व में आरोप लगाया था। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को दिए साक्षात्कार में कहा था कि 1980 के दशक में ग्रीष्मकाल के दौरान कैवनाग और उनके एक दोस्त ने शराब के नशे में चूर होकर एक टीन एज पार्टी में मुझे घेर लिया था। क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने बताया था कि कैवनाग ने मुझे पलंग पर धक्का मारा अभद्र हरकतें करने लगे। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे मुंह पर हाथ रख दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें