फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोली से शादी की तैयारियों में जुटे ब्रैड पिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट कथित रूप से अपना खाली समय अपनी मंगेतर एंजेलिना जोली से शादी की तैयारियों में दे रहे हैं। उन दोनों की शादी सम्भवत: सितम्बर महीने के अंत में होगी और 48 वर्षीय पिट ने अपनी शादी की तैयारियों का जिम्मा अपने हाथों में लिया है।
विज्ञापन


ब्रैड ने फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में स्थित उन दोनों के घर को नया रंग देने के लिए भवन निर्माताओं की टीम बनाई है। एक सूत्र के अनुसार ब्रैड चाहते हैं कि शादी के आयोजन से पहले घर पूरी तरह तैयार हो जाए।

वेबसाइट 'दसन डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "एंजेलिना इस बात से बिल्कुल परेशान नहीं है कि वह कब शादी के बंधन में बंधेगी, लेकिन ब्रैड शादी के लिए दबाव डाल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें