कौन हैं ब्रैड की गर्लफ्रेंड इनेस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, 61 वर्षीय अभिनेता ब्रैड पिट ने 32 वर्षीय ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रमोन को न्यूजीलैंड में अपनी फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले शादी के लिए प्रपोज किया। ब्रैड अब अपने पुराने रिश्तों और एंजेलिना जोली के साथ लंबे तलाक से अलग हो चुके हैं और अब वह तीसरी शादी करना चाहते हैं।
तीसरी शादी के लिए तैयार ब्रैड पिट
ब्रैड इस बात की कदर करते हैं कि इनेस ने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया। अगर वह इनेस से शादी करते हैं तो यह ब्रैड की तीसरी शादी होगी। इससे पहले वे जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली से शादी कर चुके हैं। जेनिफर से 2005 में तलाक हुआ, जबकि एंजेलिना के साथ उनकी शादी 2014 में हुई, लेकिन 2016 में तलाक की अर्जी के बाद 2024 में यह पूरी तरह खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें:
Matka King: विजय वर्मा ने दी फैंस को खुशखबरी, क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग हुई खत्म
कैसी होगी ब्रैड की तीसरी शादी
इनेस के साथ ब्रैड का रिश्ता कुछ अलग है क्योंकि वे मनोरंजन जगत से नहीं हैं। ब्रैड को ऐसा साथी पसंद है, जो उनके साथ किसी भी तरह का कोई कम्पटीशन न करे। ब्रैड और इनेस का रिश्ता नवंबर 2022 में शुरू हुआ था। हो सकता है कि इस रिश्ते की घोषणा वह गर्मियों के आखिर कर कर दें। ब्रैड की तीसरी शादी में परिवार, दोस्त और कुछ करीबी सितारे ही शामिल होंगे। ब्रैड अपनी तीसरी शादी को बिना तामझाम के सादगी से करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 7: दर्शकों को रास नहीं आ रही अक्षय की फिल्म, 'केसरी2' की कमाई में लगातार आ रही गिरावट..