1 बिलियन बार सुना गया गाना ‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’
8 जून, 1951 को वेल्स में जन्मीं बॉनी टायलर का असल नाम गेनर हॉपकिंस था। वह अपनी जादुई आवाज के लिए जानी जाती थीं। उनके गाने म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बने रहते थे। 1977 में ‘इट्स ए हार्टएक’ गाने से बॉनी को खूब शाेहरत मिली। फिर 1983 में उन्होंने ‘टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट’ गाना गाया। इस गाने उन्हें सिंगिंग की दुनिया में सुपरस्टार बना दिया। यह गाना उस दौर में बिलबोर्ड हॉट 100 पर चार हफ्ते तक नंबर 1 बना रहा था।
इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
बॉनी को मिले कई अवॉर्ड
बॉनी टायलर को तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स और तीन ब्रिट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2022 में उन्हें क्वीन एलिजाबेथ सेकेंड द्वारा 'ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर' का सदस्य नियुक्त किया गया। बॉनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने रॉबर्ट सुलिवन से जुलाई 1973 में शादी की थी।