फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉन्ड गर्ल' मॉली पीटर्स का 75 साल की उम्र में निधन

Thu, 01 Jun 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मॉली पीटर्स
विज्ञापन
जेम्स बॉन्ड फिल्मों के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। लीजेंड सर रोजर मूर के बाद बॉन्ड गर्ल मॉली पीटर्स ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मॉली का निधन 75 साल की उम्र में 30 मई को हुआ।
विज्ञापन


मॉली ने साल 1965 में आई फिल्म 'थंडरबॉल' में काम किया था। 'जेम्स बॉन्ड' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की।
  We are sad to hear that Molly Peters has passed away at the age of 75. Our thoughts are with her family. pic.twitter.com/6k3Ifs2gpY — James Bond (@007) May 30, 2017


मॉली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 60 के दशक में कई फिल्मों में काम किया लेकिन असर सफलता उन्हें 'थंडरबॉल' फिल्म में निभाए गए रोल 'पैट्रीसिया फियरिंग' के रोल से मिली। वो पहली बॉन्ड एक्ट्रेस थीं जिन्होंने फिल्म में न्यूड सीन दिया था। मॉली 1965 के प्लेब्वॉय मैगजीन के नवंबर इशू में भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें