फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में परफॉर्म करने जा रहीं बिली इलिश, 18 की उम्र में जीत चुकी हैं कई ग्रैमी अवॉर्ड्स

Sat, 01 Feb 2020 05:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिली इलिश - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सिंगर और म्यूजिशन बिली इलिश (Billie Eilish) इस बार के ऑस्कर समारोह (Oscars 2020) में परफॉर्म करने जा रही हैं। अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बिली इलिश को हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पांच अवॉर्ड मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि बिली अभी महज 18 साल की हैं। बिली 2016 में अपने गाने 'ओशन आइज' से मशहूर हुईं।

बात करें आस्कर नामांकन की तो फिल्म जोकर को सबसे ज़्यादा 11 नॉमिनेशन मिले हैं। जोकर को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर के साथ-साथ आठ अन्य नामांकन भी मिले हैं। द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं।
विज्ञापन


जोकर के साथ-साथ बेस्ट फिल्म श्रेणी में द आयरिशमैन, 1917 और वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड को भी नॉमिनेशन मिला है। बेस्ट एक्टर के लिए जोकर के जोओकिन फीनिक्स के अलावा मैरेज स्टोरी के एडम ड्राइवर, वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के लिए लियोनार्डो डी कैप्रियो, पेन और ग्लोरी के लिए एंटोनियो बैंडेरास और द टू पोप्स के लिए जोनाथन प्राइस को नॉमिनेशन मिला है।

गौरतलब है कि 92वां अकादमी पुरस्कार समारोह भी मेजबान रहित होने वाला है। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस’ (एएमपीएएस) के साथ दीर्घकालिक समझौते के तहत ऑस्कर समारोह का प्रसारण ‘एबीसी’ पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें