अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन का लिखा नोवेल आने वाला है। इस नोवेल का नाम है 'द प्रेसिडेंट इज मिसिंग।' यूएस के पूर्व प्रेसिडेंट ने इसे लेखक जेम्स पैटर्सन के साथ मिलकर लिखा है। लेकिन मजेदार बात ये है कि नोवेल पर टीवी सीरीज भी बनने जा रही है। केबल नेटवर्क शो टाइम को इस नोवेल के टेलीविजन राइट्स मिले हैं।
पूर्व प्रेसिडेंट ने कहा, इस किताब को लिखने में खूब मजा आया। साथ ही सह लेखक की तारीफ करते हुए कहा कि जिम के साथ काम करने का ये अनुभव बेहद मजेदार रहा। मुझे बेसब्री से इंतजार है कि टीवी में ये शो शुरू हो। लेकिन इससे पहले इस नोवेल के पब्लिश होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया का भी मैं उतनी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ये नोवेल 2018 में पब्लिश होगा। क्लिंटन ने आगे कहा कि इस नोवेल को पढ़कर आपको बेहद मजा आने वाला है।
ऐसा नहीं है कि यूएस के 42वें प्रेसिडेंट ने पहली बार कोई किताब लिखी हो। इससे पहले भी उन्होंने कई किताबें लिखीं हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि प्रेसिडेंट के नोवेल पर टीवी सीरीज बनेगी।
क्लिंटन के बेहद फेमस नॉन फिक्शन नोवेल माई लाइफ, बैक टू वर्कः व्वाय वी नीड स्मार्ट गवर्नमेंट फॉर अ स्ट्रांग इकोनोमी, बिटवीन हो एंड हिस्ट्री, गिविंग ः हाउ ईच ऑफ अस कैन चेंज द वर्ल्ड और पुटिंग पिपल फर्स्टः हाउ वी कैन ऑल चेंज अमेरिका हैं।