फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beyonce: सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर में चोरी, चोरों ने उड़ाए एक मिलियन डॉलर से ज्यादा कैश और जेवर

Mon, 10 Jul 2023 09:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर पॉप आइकॉन और ग्रैमी अवार्ड सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के लॉस एंजिल्स स्थित घर से कथित तौर पर चोरों ने एक मिलियन डॉलर नकद और जेवर चुरा लिए हैं।
विज्ञापन
बेयॉन्से, टीना नोल्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पॉप आइकॉन और ग्रैमी अवार्ड सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर कथित तौर पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने सफलतापूर्वक एक तिजोरी चुरा ली, जिसमें एक मिलियन डॉलर से ज्यादा नकद और कीमती जेवर थे। कहा जा रहा है कि 69 वर्षीय टीना नोल्स इस घटना के दौरान अपने घर पर नहीं थीं। इसी दौरान चोर उनके घर घुस आए और चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से चोरों ने आठ करोड़ से ज्यादा नकद की चोरी की। स्थानीय अधिकारी चोरी की जांच कर रहे हैं। पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं और सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। साथ ही अब तक इस बात की जानकारी भी हासिल नहीं हो पाई है कि चोर आखिरकार घर में कैसे घुसे और चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया।
Sonakshi Sinha: 'दहाड़' में पुलिसवाली का रोल निभाकर गर्व महसूस करती हैं सोनाक्षी, सीरीज की सफलता पर कही यह बात
विज्ञापन


ऐसे हुई घटना की जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरी पांच जुलाई 2023 को हुई और इसके बारे में तब पता लगा जब टीना नोल्स की टीम का कोई शख्स घर पर रुकने के लिए आया और उन्होंने पाया कि उनकी तिजोरी से सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन

Leo: थलापति विजय ने पूरी की 'लियो' की शूटिंग, लोकेश कनगराज ने अभिनेता के लिए साझा किया प्यारा संदेश

इस बीच बेयॉन्से, जे-जेड और उनके बच्चे इस समय कनाडा के दौरे पर हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब टीना के घर को निशाना बनाया गया है। अप्रैल में एक व्यक्ति को उनके मेलबॉक्स पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, टीना नोल्स और उनके पति ने इस मामले में बाद में केस नहीं फाइल करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें