पॉपस्टार बेयोंस ने अपने न्यू बॉर्न जुड़वा बच्चों, सर और रुमी की देखभाल के लिए 6 नैनीज को काम पर रखा है। ओके मैगजीन के अनुसार, बेयोंस हर एक नैनी को अपने बच्चों की देखभाल के लिए साल में 100,000 डॉलर देंगी।
एक सूत्र ने बताया, "बेयोंस के हाल ही में जन्में जुड़वा बच्चे एक ही समय पर नहीं सोते हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि एक बच्चे की देखभाल के लिए उन्हें कम से कम 3 नैनीज की जरुरत है जो 8 घंटे की शिफ्ट में काम कर सकें।
आपको बता दें कि बेयोंस ने सोशल मीडिया पर ही अपने जुड़वा बच्चों के नाम शेयर किए थे। इससे पहले उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।
बेयोंस ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हुई थीं।
बेयोंस और उनके पति जे-जी की पहले ही एक बेटी, ब्लू आइवी है।
अपने बेबीशूट की तस्वीरों के लिए भी बेयोंस खूब चर्चा में रही थीं। ग्रैमी अवॉर्ड्स में भी बेयोंस ने स्टेज पर परफॉर्म कर सभी का दिल जीत लिया था। हाल ही में बेयोंस ने एक और फोटो शूट करवाया था जिसमें वो अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए नजर आ रही थीं।