फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियॉन्से के सात करोड़ के बैग्स और ड्रेसेस लेकर उड़े चोर, पुलिस कर रही जांच

Mon, 29 Mar 2021 10:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
beyonce - फोटो : file photo
विज्ञापन

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर बियॉन्से की यूनिट से सात करोड़ के बैग्स और ड्रेसेस की चोरी हुई है। बियॉन्से की टीम के मुताबिक, सिंगर के स्टोरेज यूनिट में चोरों ने सेंध लगाई है। लॉस एंजिलिस स्थित बियॉन्से के घर में तीन स्टोरेज यूनिट से इस महीने में ये दूसरी बार चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें, बियॉन्से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में बियोन्से 2021 में चार और ग्रैमी पुरस्कार जीत कर, सबसे अधिक 28 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करने वाली महिला बन गई हैं। बियॉन्से के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करती हैं। 

बियॉन्से ने साल 2008 में अमेरिकन रैपर-सॉन्गराइटर से शादी की थी। बियॉन्से के प्रशंसकों के लिए ये न्यूज शॉकिंग थी क्योंकि बियॉन्से ने अपनी शादी गुपचुप तरीके से रचाई थी। बियॉन्से सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बियॉन्से को कई बार ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें