प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के चक्कर में काफी व्यस्त थीं। अब जबकि फिल्म रिलीज हो गई है तो प्रियंका थोड़ी फ्री हो गई हैं और अपना समय हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों के साथ बिता रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक पोलो मैच अटेंड किया। इस मौके पर वो हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ नजर आईं। दोनों ने सेम पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।
We got the memo.. lol @nicolekidman #twinning 🖤❤️
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 3, 2017 at 12:07pm PDT
प्रियंका ने सिर्फ निकोल के साथ ही तस्वीरें नहीं खिंचवाईं, बल्कि सुपर मॉडल केंडल जेन्नर के साथ भी पोज देती दिखीं।
A perfect New York afternoon with these lovely ladies @nicolekidman @katemara @kendalljenner #kerirussell
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Jun 3, 2017 at 12:05pm PDT