सुपरहीरो सीडब्ल्यू सीरीज 'बैटवूमन' से रूबी रोज के बाहर होने के बाद, मेकर्स को Javicia Leslie को कास्ट किया है। इस शो के दूसरे सीजन में लेस्ली का किरदार काफी अहम होगा।
इस मौके पर Javicia Leslie ने कहा, 'मुझे बेहद गर्व है कि मैं बैटवूमन की सीरीज का हिस्सा बन चुकी हैं। पहली अश्वेत अभिनेत्री के रूप में शामिल होना सम्मान की बात है।'
वैराइटी के अनुसार, Leslie इस शो में रयान वाइल्डर के एक नए किरदार के साथ नजर आएंगी। वाइल्डर के चरित्र को गंदा, नासमझ, अदम्य और दिलकश बताया गया है। 'बैटवूमन' से पहले Leslie को सीबीएस सीरीज 'गॉड फ्रीडेड मी' में देखा गया था। 'बैटवूमन' का नया सीजन जनवरी 2021 में आ सकता है।
इससे पहले मेकर्स ने कहा था कि नई सीरीज में केट केन का किरदार नहीं मरेगा। केट केन के बारे में जरूर कोई गलत सूचना फैल गई है। उन्होंने कहा की दर्शकों की तरह ही मेकर्स भी इस किरदार को बहुत प्यार करते हैं। बैटवूमन को कभी नहीं मारा जाएगा उनका न दिखना बस एक रहस्य होगा। ये दर्शकों के लिए किसी सस्पेंस से कम नहीं होगा।
बैटवूमन ने अपने पहले सीजन के साथ इतिहास रचा था क्योंकि यह एक लेस्बियन सुपरहीरो को लीड करने वाली पहली स्क्रिप्टेड लाइव- एक्शन टीवी सीरीज थी। रूबी रोज ने घोषणा की थी कि वो सीरीज से बाहर हो गई हैं। साल 2019 में उनके गंभीर चोट लग थी जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी।
रॉबर्ट डॉनी जूनियर के साथ फिल्म बनाएंगे रूसो बंधु, स्पाइडर मैन के साथ भी फिल्म लाइन में