फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक ओबामा की प्रेम कहानी पर बनेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बराक ओबामा व उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की प्रेम कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। होमग्राउन प्रोडक्शन हाउस इस जोड़े पर फिल्म बनाने जा रहा है। एक अखबार डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, 'साउथसाइड विद यू' नाम की फिल्म में ओबामा दंपति के बीच रोमांस को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


यह फिल्म उनके जीवन के एक खास हिस्से को दिखाएगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून में शिकागो में शुरू होगी। युवा मिशेल के किरदार के लिए टीका सुमंटर का चयन किया गया। वहीं, युवा बराक का किरदार निभाने के लिए अभिनेता की तलाश जारी है।

1989 में मिलने के बाद एक दोनों ने तीन साल के रोमांस के बाद शादी कर ली थी। 1992 से यह दंपति साथ रह रहे हैं।

फिर अंग प्रदर्शन करती दिखीं माइली

गायिका माइली साइरस को आर्ट बेसेल मियामी कार्यक्रम में अलग और बिंदास अंदाज में देखा गया। माइली ने अपने बिंदास और बेपरवाह स्वभाव का परिचय देते हुए अपनी पोशाक चुनी थी।​ उन्होंने शरीर के ऊपरी हिस्से में डिस्को बॉल पेस्टीज के अलावा कुछ भी नहीं पहन रखा था।​

वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, हाल ही में पैट्रिक श्वाजर्नेगर के साथ अपने रोमांस के लिए चर्चा में रहीं माइली ने बुधवार को अपनी आर्ट बेसेल मियामी कार्यक्रम में अपनी वेशभूषा से सबको चौंका दिया।​​ माइली ने सिर पर चांदी के रंग की चमकीली विग पहन रखी थी और आंखों पर नीले रंग का शैडो लगाया था।
विज्ञापन

अब रिहाना की तरह दिखेंगे बीबर

आजकल जस्टिन बीबर एक नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना मेकओवर​ करवाया है और उनका यह नया लुक रिहाना के जैसा लग रहा है।

​ बीबर ने अपने नए हेयर स्‍टाइल में कई फोटो खिंचवा​ कर उन्हें ट्विटर पर डाला है। 19 वर्षीय बीबर ​ये फोटो उनके प्रशंसकों को ​भी ​खूब पसंद आ रही ​हैं।​ इतना ही नहीं, जस्टिन बीबर के फोलोअर्स इतने ज्‍यादा बढ़ गए हैं कि अब जस्टिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर नंबर वन स्‍टार हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें