ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स के 'ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवार्ड्स' में टीवी शो ]किलिंग ईव’ की धूम रही। ‘किलिंग ईव’ ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता और जोडी कोमर को इसी सीरीज के लिये सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बाफ्टा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लोकप्रिय धारावाहिक की अदाकारा फियोना शॉ को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस बार ‘किलिंग ईव’ को सबसे अधिक 14 और उसके बाद ‘अ वेरी इंग्लिश स्कैंडल’ को 12 नामंकन मिले थे। इस अवार्ड समारोह का आयोजन रविवार को यहां स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया था।
बेनेडिक्ट कम्बरबेच को ‘पेट्रिक मेलरोज’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। बेन व्हिस्वा को ‘ए वेरी इंग्लिश स्कैनडल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड मिला।