बैड बनी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
सिंगर बैड बनी ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट पॉलिसी को लेकर कहा, ‘हम जंगली नहीं हैं। हम जानवर नहीं हैं। हम एलियन नहीं हैं। हम इंसान हैं। नफरत से नफरत और ज्यादा ताकतवर होती है। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ प्यार है। अगर हम लड़ते हैं तो हमें प्यार से लड़ना होगा।’
ग्लोरिया एस्टेफन ने ट्रंप की पॉलिसी के खिलाफ उठाई आवाज
सिंगर-एक्ट्रेस ग्लोरिया एस्टेफन ने भी भी ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई कहेगा कि हम बॉर्डर पर पूरी तरह से फ्रीडम चाहते हैं। लेकिन जो हो रहा है, वह बिल्कुल भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जिनके परिवार हैं। जिन्होंने दशकों से अमेरिका को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। छोटे बच्चे डिटेंशन सेंटर्स में हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार मानवता के लिए हमारी अपील सुनेगी, जो सबसे जरूरी चीज है।’
ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026: सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने लैमर, बैड बनी ने बनाया यह रिकॉर्ड; विजेताओं की पूरी लिस्ट
सिंगर चैपल रोन और ओलिविया डीन क्या बोलीं?
सिंगर चैपल रोन ने भी कहा, ‘मैं एक इमिग्रेंट परिवार से बिलॉन्ग करती हूं। मैं अपने परिवार की बहादुरी का नतीजा हूं। मुझे लगता है कि उन लोगों को सराहा जाना चाहिए।’ वहीं ओलिविया डीन भी ग्रैमी के मंच पर इमोशनल हुईं। वह कहती हैं, 'मैंने कभी सच में नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आऊंगी। मैं यहां एक इमिग्रेंट की पोती के तौर पर हूं।' ओलिविया को अपने परिवार पर गर्व है।
इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन पॉलिसी का विरोध किया। ग्रैमी के होस्ट और कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने भी मंच से ट्रंप पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।
ये खबर भी पढ़ें: Grammy Awards 2026: पारदर्शी गाउन पहनकर ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन, यूजर्स को चौंकाया
ग्रैमी के मंच पर संगीत जगत के चर्चित सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ grammys
क्या है आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई)
आईसीई का पूरा नाम आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन है। यह अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी है।
आईसीई के मुख्य काम:
- अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई- जो लोग बिना वैध वीजा/दस्तावेज के अमेरिका में रहते हैं, उन पर आईसीई निगरानी और कार्रवाई करता है।
- डिपोर्टेशन (देश से बाहर भेजना)- कानून तोड़ने वाले या अवैध रूप से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजना।
- सीमा शुल्क और तस्करी रोकना- ड्रग्स, हथियार, मानव तस्करी, नकली सामान जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई।
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले- आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर क्राइम जैसे मामलों की जांच।
क्यों हो रहा है आईसीई का विरोध?
आईसीई यानी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट पॉलिसी के तहत अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई होती है। इसमें जो लोग बिना वैध वीजा/दस्तावेज के अमेरिका में रहते हैं, उन पर आईसीई निगरानी और कार्रवाई करता है। दोषी व्यक्ति को डिपोर्ट (देश से बाहर भेजना) किया जाता है। उनके देश वापस भेजा जाता है। हाल के दिनों में अमेरिका में कई ऐसे मामले सामने आए जिनमें निर्दोष नागरिकों को भी इसे प्रक्रिया के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ा। बीते 7 और 14 जनवरी को संघीय अधिकारियों की कार्यवाही के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी जिसके बाद लोगों ने सड़क पर उतकर प्रदर्शन तेज कर दिया।