फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स: एंडगेम' का एशिया प्रमोशन आज भारत से शुरू, अमर उजाला से विशेष तौर पर मिलेंगे डायरेक्टर

Mon, 01 Apr 2019 09:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
avengers endgame - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का भारत में फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एवेंजर्स सीरीज की ये आखिरी फिल्म है। फिल्म के प्रमोशनल के लिए डायरेक्टर जो रुसो मुंबई पहुंच चुके हैं। आज से एशिया में प्रचार की शुरुआत होगी। 1 और 2 अप्रैल को जो रुसो भारत में एवेंजर्स के फैंस से मुलाकात भी करेंगे। भारत के बाद फिल्म की टीम जापान, चीन, सिंगापुर और दूसरे एशियाई देशों में इसका प्रमोशन करेगी।

विज्ञापन

avengers endgame - फोटो : amar ujala
अमर उजाला एकमात्र हिंदी न्यूजपेपर है जो डायरेक्टर जो रुसो का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करेगा। मेकर्स चाहते हैं कि भारत में इसे बंपर ओपनिंग मिले। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। खास बात ये है कि 'एवेंजर्स एंडगेम' का हिंदी और तमिल वर्जन का संगीत एआर रहमान ने दिया है। बीती रात जो रुसो ने एआर रहमान के साथ डिनर किया था । अब आज शाम मुंबई में एआर रहमान के संगीत में बना 'एवेंजर्स एंथम' लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

avengers endgame - फोटो : social media
बीते कुछ सालों से भारत में मार्वल स्टूडियो की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बढ़ा है। यही वजह है कि पिछले साल आई फिल्म 'एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' ने भारत में अच्छी-खासी कमाई की थी। दर्शकों के बीच फिल्म के उत्साह को देखते हुए ही जो रुसो ने भारत को सबसे पहले चुना है। 'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। भारत में यह फिल्म 26 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें