फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर: डूम्सडे से कैसे जुड़ी है फिल्म? री-रिलीज में मिलेगा मेगा हिंट, क्यों देखना जरूरी?

Thu, 24 Sep 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avengers Endgame Encore: 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए इस फिल्म का डूम्सडे से क्या कनेक्शन है और इसे देखना क्यों जरूरी है। 
विज्ञापन
क्यों खास है एवेंजर्स एंडगेम की री-रिलीज? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज कर रहा है। आइए जानते हैं फिल्म में क्या खास होने वाला है। 
विज्ञापन


पिछली बार थानोस से हुई थी लड़ाई
'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे।

इसका मतलब फिल्म में सभी एवेंजर्स नजर आए थे , जिन्होंने थानोस से लड़ाई कर एक बार फिर ब्रह्मांड को बचाया था। 2019 में इसने दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब ये फिर से री-रिलीज हो रही है और फैंस में एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 
विज्ञापन

'एवेंजर्स: डूम्सडे' - फोटो : सोशल मीडिया
एनकोर का डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन
इस नए वर्जन में एक खास इंट्रोडक्शन और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से जुड़ा नया कंटेंट शामिल किया गया है। फिल्म के आखिर में एक नया पोस्ट-क्रेडिट सीन भी जोड़ा गया है, जो एंडगेम को एवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।

निर्देशक जो रूसो ने अपने भाई एंथनी रूसो के साथ मिलकर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दोनों का निर्देशन किया है। जो रूसो का मानना है कि ‘एंडगेम’ को दोबारा सिनेमाघरों में देखना जरूरी है। उनका कहना है कि फिल्म का नया थिएट्रिकल वर्जन दोनों फिल्मों की कहानी को जोड़ने में मदद करेगा।

फैंडैंगो से बातचीत में जो रूसो ने कहा, 'यह दोनों फिल्मों की कहानी को जोड़ेगा। ‘एंडगेम’ से ‘डूम्सडे’ तक कहानी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ती है। इसमें उन सभी दूसरी कहानियों को भी शामिल किया गया है, जो अब तक सामने आती रही हैं। ‘डूम्सडे’ की कहानी को समझने और आगे फॉलो करने के लिए ‘एंडगेम’ देखना जरूरी है।'

एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर - फोटो : फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी
कौन से थिएटर में देखें फिल्म? 
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' वैसे तो सभी सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। कहा जा रहा है कि IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले फैंस को एवेंजर्स डूम्सडे की करीब 3 मिनट की खास झलक देखने को मिलेगी।

वहीं नॉर्मल स्क्रीन्स में यही सीन्स घटकर 1 मिनट के हो जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि IMAX और इनफिनिटी विजन स्क्रीन पर करीब 3 मिनट की झलक देखने को मिलेगी। वहीं नॉर्मल स्क्रीन्स में एक मिनट के सीन्स देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

एवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स डूम्सडे' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
  • फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें हमें कई एवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी।
  • फिल्म में नए एवेंजर्स डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेंगे।
  • फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र: 'इक्कीस' नहीं, बल्कि ये थी 'ही-मैन' की आखिरी फिल्म, निभाया क्रांतिकारी का रोल; निर्देशक का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें