Avengers Endgame Encore: 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए इस फिल्म का डूम्सडे से क्या कनेक्शन है और इसे देखना क्यों जरूरी है।
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज कर रहा है। आइए जानते हैं फिल्म में क्या खास होने वाला है।
विज्ञापन
पिछली बार थानोस से हुई थी लड़ाई
'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे।
इसका मतलब फिल्म में सभी एवेंजर्स नजर आए थे , जिन्होंने थानोस से लड़ाई कर एक बार फिर ब्रह्मांड को बचाया था। 2019 में इसने दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब ये फिर से री-रिलीज हो रही है और फैंस में एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
'एवेंजर्स: डूम्सडे'
- फोटो : सोशल मीडिया
एनकोर का डूम्सडे से होगा खास कनेक्शन
इस नए वर्जन में एक खास इंट्रोडक्शन और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से जुड़ा नया कंटेंट शामिल किया गया है। फिल्म के आखिर में एक नया पोस्ट-क्रेडिट सीन भी जोड़ा गया है, जो एंडगेम को एवेंजर्स की अगली कहानी से जोड़ने का काम करेगा।
निर्देशक जो रूसो ने अपने भाई एंथनी रूसो के साथ मिलकर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दोनों का निर्देशन किया है। जो रूसो का मानना है कि ‘एंडगेम’ को दोबारा सिनेमाघरों में देखना जरूरी है। उनका कहना है कि फिल्म का नया थिएट्रिकल वर्जन दोनों फिल्मों की कहानी को जोड़ने में मदद करेगा।
फैंडैंगो से बातचीत में जो रूसो ने कहा, 'यह दोनों फिल्मों की कहानी को जोड़ेगा। ‘एंडगेम’ से ‘डूम्सडे’ तक कहानी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ती है। इसमें उन सभी दूसरी कहानियों को भी शामिल किया गया है, जो अब तक सामने आती रही हैं। ‘डूम्सडे’ की कहानी को समझने और आगे फॉलो करने के लिए ‘एंडगेम’ देखना जरूरी है।'
कौन से थिएटर में देखें फिल्म?
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' वैसे तो सभी सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। कहा जा रहा है कि IMAX और मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर फिल्म देखने वाले फैंस को एवेंजर्स डूम्सडे की करीब 3 मिनट की खास झलक देखने को मिलेगी।
वहीं नॉर्मल स्क्रीन्स में यही सीन्स घटकर 1 मिनट के हो जाएंगे। इसका सीधा मतलब है कि IMAX और इनफिनिटी विजन स्क्रीन पर करीब 3 मिनट की झलक देखने को मिलेगी। वहीं नॉर्मल स्क्रीन्स में एक मिनट के सीन्स देखने को मिलेंगे।