मार्वेल सीरीज की एक और फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers:Endgame) का क्रेज फैंस में देखने लायक है। यह फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसमें अब महज 2 दिन बचे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हो रही है। सुपरसीरीज से सजी इस फिल्म में भारत में केवल एक दिन में ही 10 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers:Endgame) फिल्म की दीवानगी इस हद तक पहुंच गई है कि अब फैंस सोशल मीडिया पर इसकी रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग का लेकर वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ज्यादातर शोज बुक हो चुके हैं।
'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। जिसमें थानोस बाकी के सुपरहीरोज को चैंलेज देगा। 'एवेंजर्स: एंडगेम' में रॉबर्ट डॉनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस और स्कारलेट जोहान्सन जैसे कलाकार हैं। 'एवेंजर्स: एंडगेम' चार भाषाओं में रिलीज होगी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।