फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स-डूम्स डे' का नया टीजर रिलीज, फैंस को मिला सरप्राइज; वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज आए साथ

Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avengers Doomsday New Teaser: 'एवेंजर्स: डूम्स डे' के पहले टीजर में 'कैप्टन अमेरिका' की वापसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई। अब जो टीजर रिलीज हो रहे हैं, उसमें मार्वल स्टूडियो के कई सुपरहीरोज की एंट्री भी 'एवेंजर्स: डूम्स डे' में हो रही है। हालिया रिलीज एक टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज की एंट्री हुई।
विज्ञापन
'एवेंजर्स: डूम्स डे' का नया टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'एवेंजर्स: डूम्स डे' फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। एक तरफ इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका (क्रिस इंवास) की वापसी हुई है। वहीं मार्वल स्टूडियो के कई सुपरहीरोज इस फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं। इस बात काे लेकर फैन काफी एक्साइटेड हैं। मंगलवार को रिलीज एक नए टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर के सुपरहीरोज की एंट्री हुई। 
विज्ञापन


नए टीजर में क्या दिखा खास? 
मंगलवार को 'एवेंजर्स: डूम्स डे' का जो टीजर रिलीज हुआ है, उसमें फैंटास्टिक फोर का एक सुपरहीरो, वकांडा के इलाके में पहुंचता है। वहां वकांडा के वासियों से मुलाकात करता है। इसके बाद यह लोग एक टीम की तरह साथ आते हैं। 'एवेंजर्स: डूम्स डे' का एक टीजर पहले भी रिलीज हुआ, जिसमें एक्स मैन फिल्म के जेवियर और मैग्नेटो की भी एंट्री हुई।  

ये खबर भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब में जेनिफर ने पहनी भारतीय डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी, 18 कैरेट सोने से बनी अंगूठी फ्लॉन्ट की 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी यह फिल्म?
‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ को रिलीज होने में अभी समय है। यह फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। यह रिलीज डेट भी मेकर्स ने टीजर के साथ शेयर की है। मार्वल फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म के टीजर को लेकर ही सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें