Chris Pratt And Catherine Schwangenager
- फोटो : social media
अभिनेता क्रिस प्रैट और लेखिका कैथरीन श्वाजनेगर ने सगाई कर ली है। 'गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी' स्टार क्रिस ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की। प्रैट (39) ने लिखा, "कैथरीन, तुम्हारे हां कहने से बहुत खुश हूं। तुमसे शादी करने के लिये बेताब हूं।"
अभिनेता ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें कैथरीन सगाई की अंगूठी पहने हुए उनके साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर फैली उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि दोनों अब साथ रहने वाले हैं। प्रैट अगस्त 2017 में अपनी पत्नी एना फैरिस के अलग होने के बाद से 29 वर्षीय कैथरीन को डेट कर रहे हैं।