फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स 4' के सेट से तस्वीरें आईं सामने, कैप्टन अमेरिका का दिखा नया लुक

Wed, 12 Sep 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' एक ऐसे पड़ाव पर खत्म होता है जहां कई हीरोज की या तो मौत हो जाती है या फिर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद चर्चा थी कि आखिर 'एवेंजर्स 4' में कैसे सुपरहीरोज, थानोज को हराएंगे और फिर से धरती पर जिंदगी को बहाल करेंगे।
विज्ञापन



माना जा रहा था कि 'एवेंजर्स 4' में टाइम ट्रैवल के जरिए कुछ सीन दिखाए जाएंगे। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ लोगों का फिर से नया जन्म होगा। 'एवेंजर्स 4' की शूटिंग इन दिनों अटलांटा में हो रही है। एक्टर मार्क रफालो ने हाल ही में बताया था कि नए शेड्यूल में ना केवल रीशूट किया जाएगा बल्कि 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' का भी एक संतोषजनक अंत होगा। सामने आई तस्वीरों में क्रिस इवेन्स और स्कारलेट जॉनसन नजर आ रहे हैं। 
 
इस दौरान क्रिस ने डेनिम और ग्रीन शर्ट पहन रखी हैं। यह उनका कैप्टन अमेरिका का लुक है। वहीं स्कारलेट जॉनसन एक विडो का किरदार निभा रही हैं। उन्हें एवेंजर्स के पहले की सीरिज में भी देखा जा चुका है। फिलहाल 'एवेंजर्स 4' की टीम फिल्म को फाइनल टच देने में व्यस्त है। उम्मीद है यह फिल्म दुनियाभर में साल 2019 जून-जुलाई में रिलीज होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें