फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar 2: 100 दिन बाद होगा अवतार 2 की दुनिया से दर्शकों का सामना, मेकर्स ने पोस्ट साझा कर लिखी यह बात

Thu, 08 Sep 2022 06:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन रह गए हैं और इसी मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेम्स कैमरून की आने वाली फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार' की अपार सफलता के बाद इसके फैंस को तभी से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार रहा है और आखिरकार अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन रह गए हैं और इसी मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जो देखने लायक है। 

विज्ञापन

हाल ही में ट्वेंटिएथ सेंचुरी स्टूडियोज ने 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का एक नया पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया है। इस पोस्टर को जारी करते हुए उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया है कि इस फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन रह गए हैं। मेकर्स ने लिखा, ' अवतार: द वे ऑफ वॉटर 100 दिनों में रिलीज होने जा रही है। 16 दिसंबर से सिर्फ सिनेमाघरों में।'

हॉलीवुड के महान निर्देशक जेम्स कैमरून की इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में आया था और इसी दौरान फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए। लेकिन पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन

'अवतार पार्ट 1' के अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली सिनेमाई रिलीज बनने के बाद, अब देखना यह होगा कि 'पेंडोरा' में जेक सुली और नेतिरी की कहानी के साथ इस बार जेम्स कैमरून क्या खास लेकर लौट रहे हैं। इस फिल्म के दूसरे पार्ट से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म के ट्रेलर को मिले लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और इतने ज्यादा बज के बाद टिकट खिड़की पर यह क्या कमाल दिखा पाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें